फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में करना है भाजपा का सफाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव में झूठ बोलने वाली और वादाखिलाफी करने वाली भाजपा सरकार का सफाया करना है। यह संदेश सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात आजमगढ़ से लखनऊ जाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दौलतपुर, त्रिवेदीगंज, सरांय पांडेय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। सूचना पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता शाम से ही एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह इकट्ठा हो रहे थे। पूरी रात इंतजार के बाद बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे अखिलेश का रथ घकुंइया पहुंचा।
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, फरीद महफूज किदवई, एमएलसी राजेश यादव, विधायक गौरव रावत, राजा राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल, राममगन रावत, चौधरी अदनान, अयूब कुरैशी आदि ने फूलमाला से स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट की।
विज्ञापन

अखिलेश ने पूर्व मंत्री व एमएलसी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को रथ पर चढ़ाकर जिले में विधानसभावार जानकारी की और चुनाव में जिले की सभी सीटों से भाजपा का सफाया कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को कहा। त्रिवेदीगंज में सपा नेता गौतम रावत ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला से स्वागत किया। जिले की सीमा सरांय पांडेय के पास पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोमती यादव, भारत यादव, अनुज यादव ने फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें