फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड से 150 ग्राम पंचायतों में बनेंगी व्यायामशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की तर्ज पर अब गांव में रहने वाले युवाओं व बच्चों की फिटनेस के लिए जल्द ही ओपेन जिम व खेलकूद की सुविधा गांवों में ही मिलेगी। इस योजना के तहत जिले के 15 ब्लॉक की 150 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों का चयन कर भूमि को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हर ब्लॉक को एक करोड़ व प्रत्येक ग्राम पंचायत को खर्च के लिए 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है। जहां पर एक करोड़ रुपये से व्यायामशालाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉक सिरौलीगौसपुर, रामनगर, पूरे डलई, बनीकोडर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, हरख, बंकी, देवा, निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज, मसौली, दरियाबाद व हैदरगढ़ में दस-दस बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया हैं। इसको लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि का चयन करने में लगे हैं।
इन पंचायतों में व्यायामशाला के विकास पर 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। जिससे जहां ओपेन जिम का निर्माण व उपकरण, बच्चों के लिए झूले व पार्क बनाया जाएगा। वहीं पूरे व्यायामशाला की बाउंड्रीवॉल भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में व्यायामशालाएं विकसित होने से बच्चों के साथ-साथ युवाओं को अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कस्बे व शहरों के जिम में नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब गांव में ही उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण होगा।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में व्यायामशालाएं बनाई जाएंगी। कुल 15 ब्लॉकों की 150 ग्राम पंचायतों में यह काम होगा। फिट इंडिया के तहत होने वाले इस काम से गांव के युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें