मुख्तार अंसारी व उसका भाई अफजाल अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी गिरोह के शातिर अपराधी मोहम्मद सुहैब मुजाहिद की मऊ जिले में स्थित डेढ़ करोड़ रुपया की संपत्ति बाराबंकी पुलिस कुर्क करेगी। इसे लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आदेश दे दिया है। अप्रैल 2021 में एआरटीओ द्वारा फर्जी कागजों से एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।