फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से सड़कें जलमग्न, दो सौ गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर से कस्बों व गांवों तक जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तमाम सड़कों और गलियों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही बिजली व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई। सिरौलीगौसपुर और हैदरगढ़ तहसील क्षेत्रों के दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई जिससे करीब दो लाख आबादी प्रभावित हुई। सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शाम को बारिश के बाद चली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। हालांकि, शहर में करीब 30 मिनट तक हुई बारिश में ही नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। अयोध्या-लखनऊ हाईवे सेे लेकर तमाम सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में रसूलपुर नाला निर्माण का कार्य पूरा न होने के कारण बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग तालाब में बदल हो गया। वहीं, खेतों में पानी भर जाने के चलते पड़ा भूसा सड़ने की नौबत आ गई। किसानों की मानें तो जायद की फसल को जहां नुकसान हुआ है वहीं मेंथा की फसल के लिए यह बरसात किसी संजीवनी से कम नहीं है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बदली के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर/ हैदरगढ़। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण पेड़ों पर टहनियां टूटकर गिरने से सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र के तीनों फीडर ब्रेकडाउन हो गए। बदोसराय, किंतूर, बरौलिया, खोर एत्मादपुर, डूंड़ी, करोरा, सिरौलीगौसपुर, खजुरी, मरकामऊ, हजरतपुर तथा रामनगर बिजली उपकेंद्र के खजुरिहा, राजापुर, दरिगापुर, मधवापुर, भवानीपुर, शाहगढ़ व कटका समेत करीब दो सौ गावों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई सुनील चौधरी ने बताया कि कार्य चल रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, हैदरगढ़ में मवैयेे के पास फाल्ट के चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। पावर काॅर्पोरेशन की टीम को फाॅल्ट ढूंढने व दुरुस्त करने में आठ घंटे लग गए। दिनभर बिजली न होने से करीब 25 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि फाल्ट दुुरुस्त करा कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

त्रिवेदीगंज । लोनीकटरा के ग्राम अलादादपुर के पास तेज आंधी से नीम का पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से पास मौजूद पिकअप वाहन, टिन शेड, सोफा व कुर्सी क्षतिग्रस्त हो गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें