फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के 62, डीडीसी के 33 व बीडीसी के 30 पर्चे बिके

विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली ब्लॉक में बनाए गए काउंटर पर पर्चा खरीदते लोग। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के 13 अप्रैल से होने वाले नामांकन को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जहां जिला पंचायत सदस्य के 33 पर्चे कलेक्ट्रेट से बिके। वहीं तीन ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 62, बीडीसी के 30 व पंचायत सदस्य के 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि कई ब्लॉकों में अधिकारियों व कर्मचारियों के न पहुंचने से पर्चा बिकना तो दूर छुट्टी जैसा माहौल रहा। वहीं कुछ ब्लॉकों में काउंटर खुले मगर, पर्चा खरीदने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं आया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सदस्य के लिए बनाए गए आठ काउंटरों से 33 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। यहां सुबह से ही उम्मीदवार पर्चे लेने पहुंच गए थे। वहीं सिद्धौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 26, बीडीसी के 11 व पंचायत सदस्य के 27, मसौली में ग्राम प्रधान के 25 व बीडीसी के 17 तथा फतेहपुर में प्रधान के 11 व बीडीसी के दो पर्चे बिके।
वहीं हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई, रामनगर, सूरतगंज, निंदूरा, हरख, बंकी, देवा ब्लॉक में एक भी पर्चा नहीं बिका। हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज व सिरौलीगौसपुर आदि ब्लॉकों में छुट्टी जैसा माहौल रहा तो निंदूरा में कर्मचारी दिन भर काउंटर पर बैठे रहे मगर, कोई उम्मीदवार पर्चा खरीदने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 33 नामांकन-पत्र मंगलवार को बिक्री किए गए। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में न्यायालय उप संचालक चकबंदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, एडीएम व अपर जिलाधिकारी न्यायालय के कार्यालय में दो-दो काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें