फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुआ संक्रमण, 64 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर 64 मरीज पॉजिटिव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग का दावा है कि संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है लेकिन कहीं पर भी कोविड नियमों का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। कोरोना के मामले इतने ज्यादा बढ़ रहे हैं कि मार्च में ही यह आंकड़ा सौ को पार कर गया है जबकि पिछले साल अप्रैल माह में कोरोना का पहला केस मिला था।
विज्ञापन

28 मार्च की देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के 13 मरीज मिले थे। इनमें बंकी के शिवविहार कॉलोनी निकट लोहिया पब्लिक स्कूल के पास 3, धुनिया का पुरवा, थारपुरवा जैदपुर, दियानतनगर सरायं परसंडा, तुरकानी, अलमहार बड़ागांव, रमपुरवा बड्डूपुर, राम मंडई, रौनी, जैदपुर नियर हरख तथा शहर में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
29 मार्च को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें सिरौलीगौसपुर में मरकामऊ में चार, सीएचसी जैदपुर के निकट 3, बंकी के गोकुलनगर में 3, नाका पैसार, सरायं दुलारी, विजय नगर, लखपेडाबाग, रनेपुर दरियाबाद, दरियाबाद, जैनाबाद, बासा, मैलाबाग, गजपुरवा, हसनापुर में एक-एक कोरोना के मरीज पाए गए हैं। जबकि मरकामऊ के तुरकानी में मिले एक मरीज को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट ने कोरोना मरीजों के मामले में पिछले मार्च महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 30 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मसौली के बड़ागांव में चार, सफेदाबाद में तीन, मसौली के पल्हरी में तीन, दरियाबाद के इटौरा में दो, जीआरपी बुढ़वल में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ढेमा रामसनेहीघाट, फतेहाबाद, ओमनगर, कार्तिक विहार, कानूनगोयान, सत्यप्रेमीनगर, श्रावस्ती नगर, रफीनगर, सफीपुर, गोदारी, सफदरगंज, खजुरी, उज्जवली देवरिया, काजीपुर, जिला चिकित्सालय और लखपेड़ाबाग में एक-एक पॉजिटिव मिले है।
इस तरह से तीन दिन के अंदर 64 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने से विभाग में हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के इलाकों में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई के निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि तीन दिन के अंदर जिले में 64 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों की टीम इन पर पूरी नजर रखे हुए है।
गैर प्रांतों से आने वालों की कराएं जांच
सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देेेश देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को हरहाल में रोका जाए। इसके लिए होली के दौरान गैर प्रांतों और जिलों से जो लोग आए हैं उनकी ट्रेसिंग कर प्राथमिकता के आधार पर जांच कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय पर भी कैंप लगाया गया है जिसमें लोग अपनी कोरोना की जांच करा सकते हैं।
पूरी तरह से तैयार हैं अस्पताल
कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले के दो अस्पताल मेयो और हिंद पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा सतरिख और बड़ागांव में भी मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी यदि आवश्यकता पड़ती है तो सिरौलीगौसपुर के सौ बेड के अस्पताल को भी एल-वन अस्पताल बना सकते हैं।
1700 में 300 को लगा टीका
कोरोना के मरीज भले ही तेज रफ्तार से बढ़ रहे हों लेकिन लोग कोरोना का टीका लगवाने में जरा भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मंगलवार को 1700 को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन महज 300 लोगों ने ही अस्पतालों में पहुंचकर टीका लगवाया। सीएमओ ने कहा कि टीका ही कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें