फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, बहराइच का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ कर उसके पास से एक रेड सैंड बोआ प्रजाति का दुर्लभ सांप बरामद किया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ की है। इस सांप को तस्कर ने बहराइच जिले के नानपारा से पकड़ा था और इसकी डिलीवरी देवा में होनी थी। तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

देवा कस्बे में मंगलवार दोपहर को बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक संदिग्ध युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर उस बैग में एक दुर्लभ प्रजाति का कीमती सांप बरामद किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अनुज सक्सेना ने बताया कि कस्बे से सईद निवासी नानपारा बहराइच को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दुर्लभ प्रजाति का कीमती रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि इस सांप की अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ तक है। इस सांप को तस्कर पकड़कर चीन व थाईलैंड के तस्करों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इस सांप का प्रयोग कई दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रजाति के दुर्लभ सांप की बेहद मांग है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अनुज सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सांप तस्कर को वन विभाग ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं न्यायालय के आदेश के बाद बरामद किए गए जीवित सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बताया कि पकड़े गए सांप तस्कर सईद से पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह के लोकल नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
विदेशों में इस सांप की भारी डिमांड
वन क्षेत्राधिकारी देवा अनुज सक्सेना ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ की अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ है। बताया जाता है कि यह सांप यौनवर्धक दवाएं बनाने के इस्तेमाल में भी आता है। चीन, थाईलैंड आदि देशों में इस दुर्लभ प्रजाति के सांप की बहुत मांग है।
इस प्रजाति के सांपों की तस्करी के लिए पूरे देश में तस्करों का एक नेटवर्क संचालित है। जो स्टेप बाइ स्टेप कर सांपों की खरीद बिक्री करता है, बाद में उन्हें विदेशों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें