फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टेट के चार कक्ष में होंगे डीडीसी के नामांकन

विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक में नामांकन को लेकर की गई बैरीकेटिंग व कोरोना संक्रमण को लेकर दावेद - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुुरू होगी। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य के 57 पदों को लेकर कलेक्ट्रेट के चार कक्ष में तीसरी आंख की निगरानी में नामांकन होंगे। इसको लेकर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्वाचन अधिकारी (आरओ) बनाया गया है। जिनके सहयोग के लिए जिला स्तरीय चार अधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में लगाया गया है। कलेक्ट्रेट में नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग आदि लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से डीडीसी के नामांकन कलेक्ट्रेट में वार्ड वार अलग-अलग कक्ष में होंगे। उम्मीदवार व प्रस्तावक को ही नामांकन के लिए जाने की अनुमति होगी। वह भी उम्मीदवार एसपी आवास की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। वार्ड संख्या 1 से 15 तक के नामांकन न्यायालय उप संचालक चकबंदी के कक्ष संख्या बी-13 में होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी को एआरओ के रूप में दी गई है।
वार्ड संख्या 16 से 29 तक के नामांकन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के कार्यालय कक्ष संख्या -बी 12 में होंगे। इसके लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर को एआरओ बनाया गया है। वार्ड संख्या 30 से 43 तक के नामांकन अपर जिलाधिकारी के कक्ष संख्या 9 में होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार को एआरओ के रूप में दी गई है। वार्ड संख्या 44 से 57 तक के नामांकन अपर जिलाधिकारी न्यायिक के कार्यालय कक्ष संख्या बी 8 में होंगे। इस पर जिला खनन अधिकारी रणवीर सिंह को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें