फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नशे में कहासुनी के बाद भतीजे ने डंडें से पीट-पीटकर की चाचा की कर दी हत्या, गांव में सनसनी

Tue, 14 Jan 2025 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में नशे में कहासुनी के बाद भतीजे ने डंडें से पीट-पीटकर की चाचा की हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार देर रात शराब के नशे में भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी रामपाल तिवारी (60) मोहम्मदपुर खाना थाने की हिस्ट्रीशीटर था। वह अविवाहित था। रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि घर के पास ही नीम के पेड़ के नीचे रामपाल और उसका भतीजा मलखान तिवारी शराब के नशे में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

डंडे से सिर पर वार कर दिया

इसी दौरान दोनों में तकरार हुई और गुस्से में मलखान ने पास में पड़े डंडे से रामपाल के सिर पर वार कर दिया। चीख सुनकर घायल रामपाल को ग्रामीण सूरतगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया और इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुंचे।

लिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर आरोपित मलखान को हिरासत में लिया। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक रामपाल तिवारी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हिस्ट्रीशीटर के रूप में पहचान थी। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि चाचा भतीजा दोनों शराब पिए थे। इसी दौरान झगड़ा हुआ।

आरोपी बोला...चोर समझकर हमला बोला

पकड़े जाने पर भतीजे ने बयान दिया कि उसने चोर समझकर हमला बोला था। हालांकि उसकी बातों पर पुलिस को कोई विश्वास नहीं आया। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने की केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें