फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। शहर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका शव बहराइच हाईवे के पास मिला है। मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर में हुई वारदात की जानकारी पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर एसपी अनुराग वत्स ने भी पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर सहावपुर नहर पटरी के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पैंट की जेब से निकली एक पर्ची पर पड़े मोबाइल नम्बर से पता लग सका। मृतक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा परसपुर निवासी रामप्रसाद वर्मा का पुत्र राजेश वर्मा (30) है।
वह बीते तीन माह से शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर हजाराबाग में किराए पर कमरा लेकर पत्नी आरती के साथ रहता है। यह शहर में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को काम करने गया राजेश शाम करीब पांच बजे घर पहुंच खाना खाने के बाद निकला था। इसके बाद देर रात्रि तक वापस न आने पर पत्नी आरती ने अपनी सास गीता को फोन कर राजेश के घर वापस न आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार की भोर गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर नहर पटरी पर शव मिला। मृतक राजेश का चेहरा किसी नुकीले हथियार से क्षतिग्रस्त किया गया था तथा घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। इससे प्रतीत होता है कि राजेश को मारने के बाद शव को बाइक से लेकर हाईवे की ओर लाते समय बाइक गिर गयी जिस पर हत्यारे शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये।
जिस स्थान पर राजेश का शव बरामद हुआ है उसी के निकट बाइक का इंडीकेटर व हेल्मेट का टूटा हुआ शीशा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह द्वारा उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया गया। इसके बाद मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पूर्णेंद्र सिंह भी पहुंचे व हत्या के खुलासे के निर्देश दिये। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिये है।
नौ संदिग्ध हिरासत में
मजदूर की हत्या के पीछे क्या कारण है अभी पुलिस को इस बारे में पता नहीं लग सका है। मृतक के करीबियों व परिवारीजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में नौ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर किसी को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की जा रही है। पत्नी व अन्य परिजन भी पुलिस को यही बता रहे है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
मसौली में एक युवक का शव नहर पटरी पर मिला है। मृतक के चेहरे पर मिले चोट के निशान से उसकी हत्या कर शव फेेंकने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। टीम को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें