फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 मतदान केंद्र और 498 बूथों पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों पर चली आ रही कसरत पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिलेभर में 275 मतदान केंद्र और 498 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों और बूथों पर प्रशासन और आयोग की पैनी नजर रहेगी। वहीं 86 केंद्र और 171 बूथों को वल्नरेबल की श्रेणी में रखा गया है। प्रशासनिक अमला विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन

अगले वर्ष जिले की छह विधानसभा सीटों के 1707 मतदान केंद्रों के 2829 बूथों पर चुनाव होने हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपंन कराने के लिए पिछले कई दिनों से वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों के चिन्हीकरण को लेकर तैयारी चल रही थी। पिछले चुनावों में किसी प्रकार के हुए विवाद को ध्यान में रखकर इस बार 275 मतदान केंद्र और 498 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है।
इसका आशय यह हुआ की चुनाव की दृष्टि से यह चिह्नित बूथ अत्यधिक नाजुक हैं। इन पर सुुरक्षा की दृष्टि से अधिक मैनपावर की जरूरत पड़ेगी। इनमें सबसे अधिक क्रिटिकल बूथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से निकल कर सामने आए हैं। एसडीएम और सीओ संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित क्रिटिकल बूथों की सूचना आयोग को भेजी गई है। वहीं 86 मतदान केंद्र और 171 बूथ वल्नरेबल की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा- क्रिटिकल केंद्र- बूथ
266 कुर्सी- 55--82
267 रामनगर- 49--87
268 बाराबंकी- 32--64
269 जैदपुर- 42--94
270 दरियाबाद- 64--106
272 हैदरगढ़- 33--65
----------------------------------
कुल- 275 मतदान केंद्र--498 बूथ
----------------------------------
एसडीएम और सीओ की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर क्रिटिकल की श्रेणी में 275 मतदान केंद्र और 498 बूथों को चिह्नित किया गया है। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें