फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े से हमलाकर भाई को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

ग्राम धौरहरा निवासी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा (55) व उसके छोटे भाई शिवशंकर के बीच चौराहे पर स्थित दुकानों के बंटवारे के लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। मंगलवार शाम दोनों के बीच दुकान के पास ही विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर मारपीट होने लगी। आरोप है कि शिवशंकर ने दुकान में रखे फावड़े से भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि अयोध्या कुशवाहा भाकियू के सदस्य थे। संगठन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे। इनकी हत्या से लोगों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी और सीओ अरविंद वर्मा ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें