फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम सिरकौली निवासी जीतू (25) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक जीतू का विवाह पांच वर्ष पूर्व बहराइच के जरवल क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी वन देवी के साथ हुआ था। एक वर्ष से पत्नी परिवार से अलग रहने की बात कहते हुए जीतू से आए दिन झगड़ती थी। जीतू के भाई सुभाष के अनुसार होली से पहले वन देवी मायके चली गई थी। होली के बाद जीतू फोन कर पत्नी को घर आने के लिए कह रहा था। वह परिवार से अलग रहने की जिद पर अड़ी थी। इससे जीतू सोमवार की शाम काफी परेशान था। मंगलवार सुबह गांव से बाहर पेड़ में लगे फंसे से जीतू का शव लटका मिला। उसके गले में शर्ट का फंदा कसा था। सूचना पर पहुंचे सीओ एसके राय व इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें