फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधान ढाबा के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार मनीष चौधरी (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरौलिया अजायब गांव निवासी मनीष करीब एक बजे बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे। प्रधान ढाबा के पास पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। भाई शनि चौधरी के अनुसार, इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिकअप चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें