फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को हुआ मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में इसको लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें एक बच्चे को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर भर्ती कर उसका इलाज किया गया। टीम को बताया गया कि इलाज के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना से बच्चों के बचाने के लिए 40 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। शुक्रवार को यहां पर पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर एक बच्चे को एंबुलेंस से लाकर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने पीकू वार्ड में भर्ती किया गया।
मौके पर मौजूद पैरामेडिकल कर्मी आननफानन में इलाज में जुट गए। चिकित्सकों की देखरेख में दवाएं दी गईं और कर्मियों को बच्चे पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सभी चिकित्सक और कर्मी कोविड किट में नजर आए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. उपांत राव, डॉ. एसके सिंह, सीएचसी अधीक्षक संतोष सिंह, डॉ. आरबी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें