फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमियो ने भाई की हत्या की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर बहनों के प्रेमियों ने ही युवक की हत्या की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पांच दिन दिन पूर्व कुर्सी थाना क्षेत्र में नाले के किनारे पड़े मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से मृत युवक का मोबाइल भी बरामद हो गया है, जो पूरे मामले के खुलासे मेंसबसे अहम कड़ी साबित हुआ।
एएसपी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के अंबरपुर मजरे सिकंदरपुर निवासी बिजेंद्र का शव सोमवार शाम थाना क्षेत्र में एक नाले के किनारे पड़ा था।
भाई रवींद्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ममेरे और फूफेरे भाई अखिलेश साहू व बड्डूपुर थाना क्षेत्र के विनीत साहू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से बिजेंद्र का मोबाइल बरामद हो गया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कुबूल ली। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल (बांस) बरामद कर लिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अखिलेश की टिकैतगंज कस्बे में मोबाइल शॉप है।
जहां पर उसका ममेरा भाई विनीत भी काम करता था। बताया कि बिजेंद्र की बहनें निंदूरा में पढ़ने आती हैं। इस दौरान अखिलेश व विनीत से उनकी नजदीकियां हो गईं। इसके बाद अखिलेश ने बहनों को मोबाइल गिफ्ट कर दिया। कुछ दिन बाद बहनों के पास मोबाइल देख बिजेंद्र ने उन्हें फटकार लगाई।
अखिलेश को भी डांटा था। अखिलेश व विनीत से दूर रहने की हिदायत दी थी। बताते हैं कि बिजेंद्र लगातार अपनी बहनों पर नजर भी रख रहा था। इसी बीच 13 दिसंबर की शाम उसकी बहनें गांव के बाहर खेत में अखिलेश व विनीत से मिलने गईं थीं। अचानक वह घर लौटा तो बहनें नदारद मिलीं।
वह उन्हें खोजते हुए खेत की ओर चला गया। भाई को आते देख बहनें तो भाग गईं। मगर, विनीत को बिजेंद्र ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
इसी दौरान अखिलेश ने बिजेंद्र को पीछे से पकड़ लिया और विनीत ने बांस से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे नाले के पास छोड़ा और मोबाइल लेकर भाग निकले। घटना के खुलासे में मोबाइल ने अहम रोल अदा किया। एसपी अनुुराग वत्स के निर्देश पर एएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें