फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में मौथरी, सुलेख में सौरभ रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बंकी ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया वहीं रंगोली में उनकी कला देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय कुरौली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय ढकौली की छात्रा चांदनी सोनी व सिद्धि सोनी ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया तो परिसर तालियों से गूंज उठा। रंगोली प्रतियोगिता के लिए सुबह से ही पहुंचीं छात्राएं कला प्रदर्शन मेें जुट गईं। उत्साह व बुलंदियों को छू लेने का जज्बा बच्चों की कला में दिखाई दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में बंकी देहात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बड़ेल दूसरे तथा बरौली जाटा तीसरे स्थान पर रहा। बीईओ सुषमा सेंगर के संयोजकत्व में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर बालिका वर्ग में बरौली जाटा स्कूल की आकांक्षा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पचास मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में मौथरी की अनामी द्विवेदी और बालक वर्ग में उर गदिया प्राथमिक स्कूल के अंकित विजयी रहे। सुलेख प्रतियोगिता में सराय अकबराबाद के सौरभ यादव विजई रहे।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में मौथरी स्कूल चैंपियन बना। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक शरद अवस्थी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, संतोष वर्मा, सूरज, आलोक, सरिता रस्तोगी व राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन इंटर हाउस कंपटीशन के शतरंज फाइनल में सीनियर गर्ल्स में टैगोर और प्रताप के बीच हुए मुकाबले में टैगोर हाउस ने विजय हासिल की। सीनियर ब्वॉयज में गांधी हाउस विजई रहा। कैरम प्रतियोगिता में जूनियर टीम में देवांश शास्त्री हाउस व आराध्या सिंह प्रताप हाउस ने बाजी मारी। वालीबॉल के सेमीफाइनल में टैगोर और शास्त्री तथा खो-खो में शास्त्री तथा गांधी हाउस ने जीत हासिल की। सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से प्रताप हाउस तथा बालक वर्ग में शास्त्री हाउस प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें