बाराबंकी के मोहन नगर मोहल्ले में गोरखपुर में हुए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी दरोगा अछय मिश्रा का घर है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह यहां पहुंची एसआईटी की टीम ने छापा मारा।
गोरखपुर के होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले में आरोपी दरोगा के बाराबंकी के स्थित घर में शुक्रवार को एसआईटी की टीम ने छापा मारा। बताया जाता है कि टीम यहां से दरोगा के एक परिजन को भी साथ ले गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहन नगर मोहल्ले में गोरखपुर में हुए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी दरोगा अक्षय मिश्रा का घर है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह यहां पहुंची एसआईटी की टीम ने छापा मारा। वह दरोगा की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस दौरान दरोगा के परिजन को पुलिस टीम साथ लेकर गई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं हैं।