फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लॉर्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी ने अयोध्या को 170 रनों से हराया

Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। - फोटो : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 19वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट प्राइज मनी क्रिकेट लीग के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लॉर्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी ने अयोध्या को 170 रन से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 308 रन बनाए। साहिल सिंह ने 64, आदित्य सिंह ने 63, सोमेन महंती ने 55 और अतुल विश्वकर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। जबकि अयोध्या की ओर से आशुतोष उपाध्याय ने 5 विकेट लिए। दीपक यादव, अभिषेक पांडे और अनुराग निषाद ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में अयोध्या क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 138 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए आयुष शुक्ला ने 51 व अनुराग निषाद ने 40 रन की पारी खेली। कुशाग्र श्रीवास्तव ने चार और फैजान उल रहमान ने तीन विकेट लिए। जबकि अभिषेक राय, साहिल सिंह और अतुल विश्वकर्मा को 1-1 विकेट मिला। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए साहिल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर अख्तर अजीज खान, डॉ. सीए जावेद, शहाब, आसिफ, सरफराज व जतिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें