हरख रेंज के पारा इब्राहिम गांव में तस्कर से बरामद कछुवा
- फोटो : हरख रेंज के पारा इब्राहिम गांव में तस्कर से बरामद कछुवा
बाराबंकी। वन विभाग की टीम ने हरख रेंज के वाकरगंज मजरे पारा इब्राहिम गांव के मंगल रावत के घर से करीब 17 किलो का इंडियन सॉफ्ट शेल प्रजाति का कछुआ बृहस्पतिवार को बरामद किया।डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव की टीम ने कछुआ बरामद किया। पूछताछ में मंगल ने बताया कि उसने कछुए को नहर से लाकर रखा था। टीम ने मंगल को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।