फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दीधारी बदमाशों ने व्यवसायी के घर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भिटरिया चौराहे पर वर्दीधारी बदमाशों ने छह मकान व एक दुकान में धावा बोला। पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमलाकर एक मकान में लूटपाट की। जहां से बदमाश हजारों रुपये के आभूषण व नकदी लूट ले गए। पुलिस पिकेट से सौ मीटर दूरी पर हुई इस घटना ने पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह पुलिस कप्तान ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के खुलासे के निर्देश मातहतों को देते ही पुलिस की तीन व सर्विलांस की एक टीम लगाई।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र से पांच सौ मीटर व भिटरिया चौराहे पर लगी पुलिस पिकेट से महज सौ मीटर दूरी पर वर्दीधारी बदमाशों ने सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पहले प्रसिद्ध मिष्ठान व नमकीन के व्यवसायी शिवशंकर वैश्य के घर धावा बोला। यहां दरवाजे पर लगे छह ताले तोड़कर अंदर पहुंचे बदमाशों ने शिवशंकर और उनकी पत्नी शांति को कमरे में बंधक बनाया।
उसके बाद पत्नी शांति के कान में पहने सोने की झुमकी व चेन उतरवा लिया। विरोध करने पर शिवशंकर के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन पौत्र आराध्य पहुंचा तो उसके बाल नोच डाले। उसके बाद बदमाश शांति के कान के झुमके और गले की चेन, बक्से में रखे करीब 10 हजार तथा शिवशंकर के जेब में दुकानदारी के रखे 15 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। बदमाशों को बेटे कृष्ण कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने अनंतराम व उनके बेटे पवन के घर को अपना निशाना बनाया। चैनल का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। मगर, कुछ नहीं मिला। फिर बदमाशों ने भिटरिया निवासी गंगाशरण वैश्य के घर में धावा बोला। यहां बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। मगर, बर्तन के गिरने की आवाज से घर वाले जागे तो बदमाश भाग निकले।
वहीं सज्जन कुमार व उसके भाई कैलाश सराफा के घर बदमाशों ने धावा बोला मगर असफल रहे। इससे पूर्व बदमाशों ने जेठबनी मोड़ पर भी पुनवासी की गुमटी का ताला तोड़ा। रात में ही घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ रघुबीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी पहुंचे। पुलिस ने आसपास व काफी दूर तक बदमाशों की तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा।
सूचना एसपी को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने घटनास्थल के निकट एक फ्लोर मिल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली वहीं फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिये। एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित कर घटना के खुलासे के आदेश मातहतों को दिए।
एक घर में चोरी के इरादे से कुछ लोग पहुंचे थे। जहां पर चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया था। इसके बाद बाहर निकले लोगों की पिटाई की। केस दर्ज कराकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन व सर्विलांस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें