फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरी महिला से लूट लिया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दूसरे राज्य की महिला से दरियाबाद में लूट की वारदात प्रकाश में आई है। ट्रेन से यात्रा के दौरान स्टेशन पर इलाज के लिए उतरी महिला से पर्स लूटकर बाइक सवार भाग गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब लखनऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस से दूसरे राज्य की महिला यात्री उतरी। बताते हैं कि वह लखनऊ इलाज के लिए जा रही थी। स्टेशन पहुंचने से पहले उसकी हालत बिगड़ गई। वह अस्पताल की खोज में उतर गई। यहां पर एक युवक बातचीत करते हुए महिला को स्टेशन से बाहर ले गया।
जहां से उसका पर्स लूटकर बाइक से भाग गया। महिला ने बाइक नंबर नोट कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। महिला असम राज्य की निवासी होने की चर्चा है। थानाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शुक्ल ने बताया कि मोबाइल छीनने की घटना हुई है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें