फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कायम रही तेंदुआ की दहशत, पदचिन्ह मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। निंदूरा क्षेत्र में मंगलवार रात देखे गए तेंदुआ की दहशत दूसरे दिन भी आसपास के लोगों में कायम रही। हालांकि वन विभाग तेंदुआ को सीतापुर जिले की सीमा में दाखिल होने की बात कह रहा है। लेकिन वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव निवासी कमलेश यादव मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर निंदूरा पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार में तेंदुआ ने सड़क पार किया। तेंदुआ को ऐसा करते देख उन्होंने अपनी कार रोक दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस व वन विभाग को अवगत कराया।
उन्होंने आसपास गांव के लोगों को भी अवगत कराया। तेंदुआ की जानकारी होते ही आसपास के गांव में हड़कंप मच गया। निंदूरा, निगोहां सहित आसपास के चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद घर निकल गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम रात में ही तेंदुआ को लेकर अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वन विभाग टीम को खरिहानी गांव के निकट खेतों में तेंदुआ के पगचिन्ह मिले। वन रेंजर देवा अनुज सक्सेना ने बताया कि खरिहानी गांव के निकट खेतों में तेंदुआ के पगचिन्ह मिले हैं। तेंदुआ यहां से होते हुए सीतापुर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है। बताया कि तेंदुआ ने सीतापुर के अटरिया के पहाड़ापुर गांव में एक बछड़े को अपना शिकार बनाया हैै। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें