फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नामांकन अभियान छोड़िए, स्कूलों से 87 प्रतिशत तक बच्चे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी स्कूलों में गिरती उपस्थिति और लगातार कम होते नामांकन को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक से 15 जुलाई तक विशेष नामांकन अभियान चलाया था। उम्मीद थी कि इस अभियान से हालात सुधरेंगे, लेकिन हुआ उल्टा। मंगलवार को हुई समीक्षा में बेहद निराशाजनक तस्वीर सामने आई। जांच में सामने आया कि अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। कई विद्यालयों में तो कुल नामांकित बच्चों में से ही सिर्फ 12 प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत स्कूल पहुंचे। दरियाबाद के मियागंज के कंपोजिट विद्यालय में महज 12.65 प्रतिशत बच्चे उपस्थित मिले, तो बनीकोडर के मोहम्मदपुर कीरत के कंपोजिट विद्यालय में सिर्फ 16.56 बच्चे पहुंचे। कुछ विद्यालयों में उपस्थिति थोड़ी बेहतर 70-75 प्रतिशत तक रही, मगर अधिकांश स्कूलों में यह आंकड़ा 30 से 50 प्रतिशत के बीच ही सिमटकर रह गया। इससे साफ है कि विशेष नामांकन अभियान न तो नामांकन बढ़ा पाया, न ही बच्चों को स्कूल लाने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन

बीएसए ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी 16 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी कर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर हालात में सुधार नहीं हुआ तो खंड शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार माने जाएंगे। बीएसए ने बताया कि कहा कि बीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यक्तिगत तौर पर स्कूलों की निगरानी करें और हर बच्चे को स्कूल लाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें