फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सऊदी में फंसे बेटे को बचाने के लिए भटक रही मां

Wed, 16 Jul 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के फूलपुर की निवासी कैसरजहां अपने इकलौते पुत्र हसीब की सऊदी अरब से वापस को लेकर दर-दर भटक रही है। पांच माह पहले जिन लोगों ने उसे सऊदी भेजा था, वह भी मदद नहीं कर रहे। पुत्र ने वीडियो बनाकर सऊदी से बुलाने की गुहार अपनी मां से लगाई है।
विज्ञापन

कैसरजहां का आरोप है कि वह पुलिस चौकी सूरतगंज गई जहां मदद करने के नाम पर पुलिस कर्मियों ने उनसे एक हजार रुपये ले लिए। हालांकि एसएचओ मोहम्मदपुर खाला जगदीश प्रसाद शुक्ला ने मामले की जानकारी से इंकार किया। कहा कि किसी पुलिस कर्मी ने रुपये लिए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने भी मामले की जांच कर कैसजहां की पूरी मदद कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें