फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तहसील अधिकारियों की कार्यशैली से वकील खफा

Tue, 12 Mar 2024 12:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील हैदरगढ़ में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट तरीके से वादों का निस्तारण कर शासन की छवि खराब कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन ने राजस्व परिषद को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने तहसील के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



तहसील बार एसोसिएशन की सोमवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि लेखपाल विक्रय पत्रों के आधार पर प्रस्तुत वरासत व नामांतरण वाद न्यायालय संहिता में दिए गए समय पर प्रस्तुत नहीं कर जनता से उगाही करते हैं। न्यायालयों द्वारा पारित आदेश का अंकन खतौनी में कई महीनों तक बिना सुविधा शुुल्क के नहीं किया जाता है। न्यायालय पर निजी कर्मचारियों के माध्यम से अवैध वसूली कराई जा रही है। खतौनी पर अंश निर्धारण मनमाने तरीके से कर दिया गया।


तहसीलदार न्यायिक ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी के बावजूद सैकड़ों अविवादित वादों का निस्तारण कर दोबारा पुनर्जीवित कर वाद संचालित करने की बात कही। लेकिन अन्य वादों में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की। खतौनी में अकृषक होने पर नामांतरण पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। पत्रावली कई महीने आवास में रखे रहते हैं। इस मौके पर बार अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, महामंत्री कुंवर बहादुर यादव, जितेंद्र नाथ पांडेय, सुनील कुमार वर्मा, मुंशलाल, मित्रसेन कुमार, अखिलेश कुमार मिश्रा, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें