फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड नहीं डाटा, कैसे बटे लैपटाप व स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पोर्टल पर चयनित विद्यार्थियों की संख्या का ब्योरा अपलोड न किए जाने से लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 160 शिक्षण संस्थानों के करीब 15,700 लोगों को लाभ दिया जाना है। हालांकि इसके नोडल बनाए गए जिला उद्योग केंद्र विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तिथि निर्धारित कर शिक्षण संस्थाओं द्वारा इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने स्नातक, मेडिकल, आईटीआई, कौशल विकास मिशन के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की योजना बनाई है। इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले जिले के चयनित 53000 विद्यार्थियों में से 200 लाभार्थियों को सीएम ने लखनऊ में लाभान्वित किया है। इसके बाद शेष बच्चों को लाभान्वित करने के लिए नोडल बनाए गए जिला उद्योग केंद्र को 15700 लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराएं हैं। इनका वितरण जिले के करीब 160 शिक्षण संस्थाओं के शेष बचे चयनित छात्र-छात्राओं को करना है।
मगर इसके पहले इन संस्थाओं को संबंधित पोर्टल पर अपने-अपने लाभार्थियों की सूची अपलोड करनी है। लेकिन इस कार्य में लापरवाही बरती जाने से इसका वितरण नहीं हो पा रहा है। उधर पोर्टल पर लाभार्थियों की संख्या के आधार पर ही नोडल विभाग जिला उद्योग केंद्र स्मार्टफोन और लैपटॉप संबंधित संस्थाओं को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

अब ऐसे में यह कहा जाए कि चयनित छात्रों के हाथों में यह सौगात कब तक आएगी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उमेश चंद्र ने बताया कि पोर्टल पर लाभार्थियों की संख्या अपलोड न होने से वितरण अभी शुरू नहीं हुआ है। शिक्षण संस्थाओं को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें