फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर सन्नाटा, नहीं हुई रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर भू-सम्पत्तियों की रजिस्ट्री कराने की बुकिंग करा रखे लोगों की दो दिन की हड़ताल के चलते बड़ा झटका लगा है। वहीं रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा होने से करोड़ों के बैनामे न होने से लाखों के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में अधिवक्ता व लेखपालों के विवाद को चलते दो दिनों से जिले के सभी छह उप निबंधन कार्यालयों में हड़ताल थी। ऐसे में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। जबकि प्रतिदिन अकेले जहां सदर तहसील में डेढ़ सौ से अधिक तो पूरे जिले में दो सौ भू-सम्पत्तियों की रजिस्ट्री होती है।
वहीं धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर रजिस्ट्री कराने की पहले से ही बुकिंग हो जाती है। इसको लेकर जहां उप निबंधन कार्यालय में भारी भीड़ होती। वहीं बैनामा कराने को लेकर उच्चाधिकारियों तक की सिफारिशें भी आती थी। गत वर्षों पर नजर डालें तो अकेले धनतेरस पर ही 15 करोड़ से अधिक की भू-सम्पत्तियों के बैनामे होते रहे हैं।
विज्ञापन

इससे सरकार को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है। मगर, इस बार एक दिन पहले से ही हड़ताल को लेकर धनतेरस पर उप निबंधन कार्यालय में सन्नाटा रहा। बैनामा लेखकों व दस्तानवीशों ने ऑनलाइन रजिस्ट्री के दस्तावेज तो तैयार किए। मगर, एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
हालांकि मंगलवार की शाम हड़ताल वापस लेने की अधिवक्ताओं की घोषणा के बाद बुधवार का रजिस्ट्री होने की बात कहीं जा रही है। ऐसे में काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। सब रजिस्ट्रार सुनीता बाजपेयी ने बताया कि धनतेरस पर अन्य तीनों की अपेक्षा अधिक बैनामे होते हैं। मगर, हड़ताल के चलते बैनामे न होने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें