फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मासूम के अपहरणकर्ता को मुठभेड़ में लगी गोली, डेढ़ साल की बच्ची को फेंका था नाले के किनारे

Thu, 27 Feb 2025 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में मासूम के अपहरणकर्ता को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। डेढ़ साल की बच्ची को नाले के किनारे फेंका था। 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में लोनीकटरा में 19 फरवरी की रात डेढ़ साल की मासूम बच्ची को अगवा कर नाले के किनारे फेंककर फरार हुआ आरोपी बृहस्पतिवार भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


19 फरवरी की देर शाम एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची को मेहंदीपुर निवासी अंकज उर्फ बुद्धू उठाकर ले गया था। पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी बच्ची को एक नाले के किनारे छोड़कर भाग निकला। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार तड़के लोनी कटरा थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत कबूलपुर गांव के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध दिखा।

पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा ललकारने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगने से वह घायल हो कर गिर पड़ा। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकज उर्फ बुद्धू के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें