फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24 घंटे में 130 बार बंद होती केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग

Thu, 31 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। केसरीपुर रेवले क्रॉसिंग 24 घंटे में 130 बार बंद होती है। इस दौरान करीब डेढ़ सौ ट्रेनें यहां से होकर गुजरती हैं। अक्सर एक साथ दो-दो ट्रेनों के गुजारने के कारण क्रॉसिंग को खुलने में आधा घंटा से भी अधिक का समय लग जाता है। इससे लोधेश्वर महादेवा में दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्रीय निवासियों को भी आए दिन काफी परेशानी उठाना पड़ती है।
विज्ञापन

सावन व महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां आयोजित होने वाले भव्य मेला के दौरान आवागमन में होने वाली यह परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में क्रॉसिंग पर घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसने की परेशानी लोगों को उठाना पड़ती है। एक बार क्रॉसिंग बंद होने के लगने वाला जाम जब तक खत्म होता है तब तक क्रॉसिंग फिर बंद हो जाती है। कई बार तो वाहन क्रॉसिंग के बीच से नहीं हट भी नहीं पाते हैं। ऐसे में अब क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
केसरीपुर क्रासिंग लखनऊ-गोंडा रेलखंड पर है। इसी क्रॉसिंग को पार कर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाले लोधेश्वर महादेव मंदिर तक जाने का प्रमुख मार्ग है। राम नगर निवासी अधिवक्ता सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि केसरीपुर रेलवे क्रासिंग श्री लोधेश्वर महादेवा जाने का मुख्य मार्ग है। यहां ओवरब्रिज या अंडर पास का निर्माण करा दिया तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। पांडेयपुर के मनोज कुमार ने बताया कि केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या आम हो गई। क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लंबा जाम लगता है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहती हैं। इसके निजात के लिए ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाया जाए।
विज्ञापन

रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मनोरंजन का कहना है कि राजधानी लखनऊ से गोंडा व गोरखपुर रूट के लिए इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में 130 से 150 तक ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें सवारी गाड़ियों के साथ ही माल ट्रेनें भी एक के बाद एक आती हैं तो क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहती है। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें