फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की 40 करोड़ की 157 परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला पंचायत की 40 करोड़ 29 लाख रुपये की 157 परियोजनाओं का शिलान्यास बुधवार को हुआ। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में जिले भर की तमाम इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, खड़ंजा, नाला-नाली व अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। कई जगहों पर जनप्रतिनिधि भी शिलान्यास स्थल पर पहुंचे। इसे लेकर जिला पंचायत में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिले की जिन परियोजनाओं का मंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया उनमें सदर विधानसभा क्षेत्र की 637 लाख 96 हजार लागत की 26 परियोजनाएं, कुर्सी की 950 लाख 56 हजार की 28 परियोजनाएं, रामनगर की 635 लाख 29 हजार की 26, दरियाबाद की 823 लाख 50 हजार की 28, हैदरगढ़ की 535 लाख 15 हजार की 24, जैदपुर की 414 लाख 66 हजार की 24 व रुदौली आंशिक की 31 लाख 66 हजार की एक परियोजना का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसके लिए वर्चुअल रुप से पंचायती राज मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे जिले के विकास में बढ़ोत्तरी होगी। प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी 157 परियोजनाओं की राशि पंद्रहवां वित्त आयोग व पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

इनके टेंडर भी हो चुके थे। उधर, दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने अपने क्षेत्र में जिला पंचायत के सात कार्यों के शिलान्यास के पत्थरों का अनावरण किया। इनमें देवीगंज-सुबेहा मार्ग पर करीब 60 लाख रुपये की लागत का नाला निर्माण, शोभापुर में करीब 15 लाख की सड़क, बनगवां में 63 लाख की सड़क, श्यामनगर में 55 लाख की सड़क समेत कई नाला, सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें