फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से हटेंगे अवैध स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नियमों को दरकिनार कर शहर में अवैध वाहन स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। इनकी वजह से यातायात की समस्या विकराल होती जा रही है। सड़क किनारे स्टैंड के जरिए डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। सवारियां बैठाने की होड़ में इन वाहनों का बेतरतीब जमावड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनता है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि शहर में कई जगह सड़क किनारे और हाईवे पर अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। चिह्नांकन के बाद संचालित हो रहे अवैध स्टैंड हटाए जाएंगे और नियमानुसार स्थाई स्टैंड बनाए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को अवैध स्टैंडों को हटाने तथा नियमानुरूप नए स्टैंड स्थापित किये जाने के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर सुमित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका व एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन के साथ एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित अवैध स्टैंड का चिह्नांकन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गठित कमेटी के साथ शहर का भ्रमण कर अवैध स्टैंडों को देखा और चिह्नांकन शुरू करा दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा जहां भी चिह्नांकन होगा वहां से स्टैंड व अतिक्रमण 24 घंटे के भीतर ही हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पल्हरी, देवा रोड, कुरौली एवं अयोध्या रोड पर नए व नियमानुरूप स्टैंड बनाए जाएंगे।
सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तेवर तल्ख रहे। उन्होंने कहा कि ढाबा व होटल संचालक वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था अपने परिसर में ही करें। किसी भी दशा में वाहन सड़क पर न खड़ा किया जाए। कचहरी के पास सड़क पर खड़े वाहनों को देख नाराजगी जताई और वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़े करने का निर्देश दिया। कहा कि वाहन सड़क पर कतई न खड़े हों। नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें