फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तहसील नवाबगंज क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर मंगलवार को विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी के बुलडोजर गरजे। भुहेरा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए ही की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। दीवार, रेलिंग आदि उखाड़ दिया। ज्चाइंट मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर सुमित यादव के नेतृत्व में टीम ने चार स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी से प्लॉटिंग की दीवारों को ध्वस्त कर दिया गया। कुछ माह पहले नक्शा पास कराने के लिए नाटिस दिया गया था लेकिन डवलपर्स ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम ने सुबह सबसे पहले सदर तहसील के भुहेरा में कार्रवाई शुरू की। यहां पर आरिज नाम के व्यक्ति की ओर से प्लॉटिंग कराया गया था। इसे ध्वस्त कर दिया गया। यहीं के ही गाटा संख्या 302 पर अंकित व गाटा संख्या 75 मि. पर विकसित की जा रही कॉलोनी को भी अवैध पाते हुए ढहा दिया गया।
विज्ञापन

इस कॉलोनी के संचालक मुकेश दुबे, बलिराम व विटाना द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे बिल्डर्स और प्रापर्टी डीलर्स चिन्हित किए गए थे, जिनकी ओर से विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी से नक्शा और ले-आउट पास कराए बिना ही निर्माण कराया जा रहा था।
साथ ही प्लॉट भी बेचे जा रहे थे। इन स्थानों पर न जलनिकासी की व्यवस्था की गई थी और न ही मानक के अनुरूप पार्क, रास्ते व सार्वजनिक स्थल के लिए स्थान छोड़ा गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अन्य जगहों पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाएगा। फिर भी नक्शा व लेआउट पास नहीं कराया गया तो अवैध प्लॉटिंग घोषित कर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें