फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीडीसी के लिए चार ने किया नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
एडीएम न्यायालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करतीं श्वेता तिवारी। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव के लिए शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर मां-बेटी समेत चार महिलाओं ने नामांकन किया। वहीं त्रिवेदीगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए एक-एक नामांकन हुआ।
विज्ञापन


निंदूरा में प्रधान के एक पद के लिए पांच, हरख व दरियाबाद में एक-एक पद के लिए एक-एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 53 पदों के लिए 47 नामांकन पत्र भरे गए।

जिला पंचायत सदस्य हैदरगढ़ वार्ड संख्या 50 की सदस्य रहीं खरसतिया गांव की कलावती त्रिवेदी के निधन के बाद रिक्त सीट पर उप चुनाव हो रहा है। उनकी बहू पूजा त्रिवेदी, श्वेता तिवारी व उनकी पुत्री दीक्षा तिवारी निवासी ग्राम तारागंज व बख्सन पुरवा की सर्वेश कुमार पत्नी विजय प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र एआरओ डॉ. अतुल कुमार अवस्थी के समक्ष प्रस्तुत किया। श्वेता तिवारी के साथ हैदरगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष आलोक तिवारी भी काफी लोगों के साथ मौजूद रहे।

हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरबसौली में प्रधान सुनीता देवी के निधन से रिक्त पद पर उनकी सास राजदेई ने नामांकन किया। दूसरा नामांकन न होने से राजदेई का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। निंदूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलिया में प्रधान पद पर पांच लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत ढकवा माफी वार्ड संख्या दो से प्रेमवती, औलिया लालपुर वार्ड संख्या सात से मुनान, मुस्काबाद वार्ड संख्या दो से विक्रम, मुश्कीपुर वार्ड संख्या सात से गुड़िया देवी, वार्ड संख्या चार से रामशरण, मोहम्मदपुर बाहू वार्ड संख्या छह से रुचि वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें