बाराबंकी। डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बरातियों व जनातियों में विवाद हो गया। जनातियों ने बरातियों को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। बराती खेतों से होते हुए भागे। दूल्हे के चाचा सहित पांच बरातियों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। बाद में बड़े-बुजुर्गों ने सुलह-समझौता करा दिया। इसके बाद फेरे हुए और शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई की गई।
शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे पिटाई में जख्मी नगर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला बंकी निवासी जख्मी कल्लू प्रसाद ने जिला अस्पताल में बताया कि उनके भाई राम विलास लोधी के पुत्र प्रदीप की बरात रामनगर क्षेत्र के ग्राम सिरौलीकला में किशोरी लाल लोधी के घर गई थी।
द्वाराचार के समय डीजे पर बराती नाच रहे थे तभी एक जनाती बालिका को लेकर आया और नाचने लगा। बरातियों ने विरोध किया तो वह गालियां देने लगा। इसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर कई जनाती आ गए और लाठी-डंडा से मारने लगे।
हम लोग भागे तो एक किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा। किसी तरह भाग कर जान बचाई। कल्लू प्रसाद के साथ घायलों में उनके छोटे भाई ओम प्रकाश, श्रवण लोधी, उपेंद्र व एक अन्य को चोट आई। सभी की मरहम-पट्टी की गई।
बताया जाता है कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। रामनगर कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी राज बहादुर सरोज ने बताया कि घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है।
-फोटो 57 : रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के दिल्ली विस चुनाव की खुशी मनाते भाजपा नेता दिनेश कौशिक