फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लापता हुए चार बच्चे मसौली में मिले

Wed, 15 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट से लापता हुए चार बच्चों को मसौली पुलिस ने खोज लिया है। मंगलवार की देर रात को गश्त के दौरान पुलिस ने इन सभी को रामनगर राजमार्ग पर नेवला के निकट देखा तो उनको लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन


जहां बच्चों ने पूरी हकीकत बतई। इन चारों की चिनहट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज थी। जिस पर बुधवार को बच्चों के परिवारीजनों के साथ पहुंची चिनहट पुलिस चारों को लेकर चली गई है।

मसौली थानाक्षेत्र में रामनगर राजमार्ग पर मंगलवार की रात प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गश्त कर रहे थे, तभी नेवला के निकट चार लड़के टहलते हुए देखे।

पुलिस ने जब सभी से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सोनू तिवारी पुत्र मुन्नालाल (12), रोहित तिवारी (11), अमित तिवारी (8) पुत्रगण रामराज निवासी ग्राम पिपरा थाना बउडी जिला बहराइच व सुशील पुत्र कल्लू राम (9) निवासी ग्राम अरईया किसान थाना बउड़ी जिला बहराइच बताया। ये सभी कुछ वर्षों से अपने परिवारीजनों के साथ में लखनऊ जिले के कोतवाली चिनहट के पास झोपड़पट्टी में रहते हैं।
विज्ञापन


जब मसौली पुलिस ने चिनहट कोतवाली से संपर्क किया, तो यहां की पुलिस ने बताया की उक्त बच्चों के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार की सुबह परिवारीजनों के साथ यहां पहुंची। जहां से मसौली पुलिस ने बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें