फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के दो छात्र समेत चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। यूनिवर्सिटी के दो छात्रों समेत चार को पुलिस ने आधा किलो से अधिक स्मैक के साथ धर दबोचा। उनको थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जैदपुर थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश यादव हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार की रात गश्त कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चंदौली पुलिया के पास दो युवक स्कूटी से टिकरा गांव की ओर से आते दिखे। शक होने पर उन्हें रोक कर तलाशी ली।
इसमें रामस्वरूप विश्वविद्यालय के छात्र व लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के निवासी शिवम मिश्रा के पास से 80 ग्राम व लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र व पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना निवासी अनस के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि वह इसे लखनऊ ले जाकर पुड़िया बनाकर बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन

वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा निवासी तस्कर तौकीर के पास से 260 ग्राम स्मैक व समीर के पास से 170 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद होने का दावा किया है। वहीं बाइक सवार तस्कर सद्दाम पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के दो छात्रों समेत चार तस्करों को दो स्थानों से पकड़ा गया है। जिनके पास से आधा किलो से अधिक स्मैक बरामद हुई है। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें