फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल, फूल, मसाला, सब्जी और मशरूम उत्पादन पर दें जोर : डीएम

Thu, 25 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फल, सब्जी, फूल, मसाला और मशरूम उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि ये योजनाएं किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। किसानों को उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक खेती की भी जानकारी दी जाए। उन्होंने नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन और पर ड्रॉप मोर क्रॉप–माइक्रो इरिगेशन योजना की समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बाराबंकी को प्रगतिशील किसानों का बेहतर जिला बताया। उन्होंने कहा कि यहां किसान अधिक आय वाली फसलें उगा रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाए।
सभी संबंधित विभागों को समंवित प्रयास करने के निर्देश दिए। बागवानी फसल उत्पादक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने त्रिवेदीगंज के पान किसानों से संवाद किया। उन्होंने खेती की चुनौतियों और विपणन व्यवस्था पर चर्चा की। थीम आधारित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एफपीओ किसानों की आर्थिक सशक्तता बढ़ा सकते हैं। ये सामूहिक विपणन और बेहतर मोलभाव में सहायक होंगे। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजितराम, प्रज्ञा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

माइक्रो इरिगेशन योजना
माइक्रो इरिगेशन योजना की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि टपक और स्प्रिंकलर सिंचाई जल संरक्षण में उपयोगी हैं। ये तकनीकें उत्पादन बढ़ाने में भी अत्यंत सहायक हैं। अधिकारियों को अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने को कहा गया। पात्र लाभार्थियों को समय पर अनुदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें