फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पांच आशियाने राख, मवेशी भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंतूर में बुधवार को आग लगने से पांच जलकर राख हो गये। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लग गये। अग्निकांड में पांचों मकानों में रखा अनाज व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

किन्तूर के सलारी मोहल्ले में दोपहर में प्रेम कुमार के मकान से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं तो ग्रामीण बाल्टी में पानी भरकर दौड़ पड़े। जिस समय आग लगी हवा तेज चल रही थी। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के मलखान, दयाराम सतगुरु व रामप्रताप के मकानों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग में मलखान के रिश्तेदार के ट्रैक्टर के पिछले पहिए भी जल गये।
प्रेम कुमार का पंपिंग सेट तथा रामप्रताप का एक मवेशी आंशिक रूप से जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। गांव वालों ने पुलिस के सहयोगात्मक रवैये के लिए सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें