बाराबंकी। अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंड को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिखने लगा है। इन पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस ने ऐसे अवैध टैक्सी स्टैंड चिह्नित किए। इसके बाद मंगलवार को एसपी के आदेश पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध मिले पांच टैक्सी स्टैंड के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद एसपी के आदेश पर अवैध वाहन स्टैण्ड व उनके संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मदपुरखाला, जैदपुर, सुबेहा, रामसनेहीघाट व असंद्रा में अवैध वाहन स्टैंड संचालकों द्वारा वसूली किए जाने की बात सामने आई।
इस पर पुलिस ने मोहम्मदपुर खाला थाने में अवैध स्टैंड संचालक काजिम, जैदपुर थाना क्षेत्र में दीपांशु, सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहम्मद चांद, रामसनेहीघाट थाने में दिनेश शुक्ला व असंद्रा थाना क्षेत्र में अवैध वाहन स्टैंड के संचालक विनोद कुमार पाण्डेय पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
इसके अलावा अन्य थाना में टैक्सी स्टैंड संचालकों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। वहीं एसपी ने ऑटो रिक्शा, टेंपो, टैक्सी व बस चालकों से अपील की है कि अगर उनसे अनाधिकृत रूप से कोई वसूली करता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दें। जिस पर अवैध स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई की जा सके। संवाद