फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव के उल्लास में घर से लेकर बाजार तक रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचपर्व के दूसरे दिन छोटी दिवाली पर जिले का कोना-कोना दीपोत्सव के उल्लास से जगमग है। देर रात तक मिठाइयों के साथ, मिट्टी के खिलौने, लक्ष्मी-गणेश, खील बताशे, लइया आदि की खरीदारी होती रही। सड़क की पटरियों से लेकर दुकानों के भीतर हर तरफ मेले जैसी भीड़ नजर आई। देर शाम घर से लेकर सरकारी इमारतें रंगबिरंगी झालर, लाइट की रोशनी से जगमग हो गए। घर-आंगन, प्रतिष्ठान-मंदिर रोशन के पर्व की रौनक से गुलजार है।
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर खील, बताशे, खिलौने, ड्राई फ्रूट्स आदि के साथ मिष्ठान और गिफ्ट आइटम, खाद्य पदार्थ, पूजन सामग्री, पुष्प, सजावटी सामान आदि की खरीदारी की गई। मिट्टी के रंगीन व डिजाइनर दीपक की सर्वाधिक मांग में रहे। रंगोली के साथ रंग की भी खरीदारी हुई। बृहस्पतिवार शाम को शुभ मुहूर्त में शुभ-लाभ प्रदाता भगवान गणेश व सुख-समृद्धि दात्री माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया जाएगा। दीपावली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है।
दीपोत्सव के एक दिन पूर्व ही लोगों के घर-द्वार रंगबिरंगी रोशनी व झालरों से नहा उठे। ऐसा नजारा शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी देखा गया। बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की।
विज्ञापन

हर छोटा-बड़ा दुकानदार बिक्री में व्यस्त दिखाई दिया। बीते वर्ष की तुलना में 20 फीसदी चीजें महंगी हो गई। महंगाई की परवाह न करते हुए लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने घरों को रंगबिरंगी रोशनी व झालर से सजाया है। शाम होते ही शहर रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठा।
शुभ मुहूर्त में करें पूजन
ज्योतिषाचार्य सीताराम शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात 2 बजकर 45 मिनट तक अमावस्या रहेगी। प्रथम मुहूर्त शाम 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक है। द्वितीय मुहूर्त 10 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट और तृतीय मुहूर्त 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा प्रदोष काल 5 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक है। जिसमें शुभ कार्य किए जा सकते हैं। मंत्र-तंत्र अनुष्ठान के लिए 7 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट निशीथ काल रहेगा।
मिट्टी की मूर्तियों की मांग बढ़ी
बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 25 रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक है। मिट्टी से बनी मूर्तियों पर रंग की बेहतर कलाकारी से उन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। मिट्टी की मूर्तियों की मांग चरम पर रही। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्ति की मांग भी रही। बुधवार को भी अच्छी खरीद होने के चलते मूर्तियों का बाजार निरंतर सजा हुआ है। जमकर बिक्री से विक्रेता खुश नजर आ रहे हैं।
खूब बिक रहे मिट्टी से बने दीया
दीपोत्सव पर मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की पूजा कर मिट्टी से बने दीयों से घर रोशन करने की पुरानी परंपरा है। बीते कई वर्षों की तुलना में दीयों की कई जगह दुकानें लगी हैं और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी। इससे कुम्हारों व मिट्टी की मूर्तियां व दीया बेचने वालों के चेहरों पर चमक दिखाई दे रही है।
बिजली आपूर्ति में नहीं आएगी बाधा
अधीक्षण अभियंता विद्युत चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी। तैयारी कर ली गई है। सब स्टेशन पर कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए उपकेंद्रों पर टीम बनाकर सक्रिय कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता व एसडीओ अपने क्षेत्र के संपर्क में रहकर आपूर्ति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें