फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाद संकट से किसान परेशान, समितियों से नहीं मिल रही डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में खाद का संकट गहराता जा रहा है। साधन सहकारी समितियों से खाद न मिलने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों और सचिवों की मिलीभगत से सिर्फ चहेते किसानों को ही खाद दी जा रही है।
विज्ञापन

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार, सूरतगंज स्थित साधन सहकारी समिति से कुरेलवा सहित 11 गांवों के करीब 1300 किसान जुड़े हैं। इस समिति पर 12 अक्तूबर को डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया था। इसके बाद से अब तक समिति पर खाद नहीं पहुंची है।
शुक्रवार को टेपरा गांव निवासी अवधराम, हरिश्चंद्र, तेज प्रताप और रामकेदार को डीएपी न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, रूहेरा निवासी ननकऊ बाजपेई को निर्धारित 1350 रुपये के बजाय निजी दुकान से 1900 रुपये में डीएपी खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सादुल्लापुर में किसान खाद का इंतजार करते रहे। समिति का सचिव ताला बंद कर मौके से गायब मिला। किसान रामफेर, मनोज कुमार, सौरभ, सुमित और सोनू निगम ने बताया कि वे सुबह से खाद के लिए बैठे हैं, लेकिन सचिव नहीं आए। खाद न मिलने से गेहूं की बोआई पिछड़ रही है।
किसान रामसागर, सुभाष चंद्र, मुकेश कुमार, रमेश चंद्र और तुलसीराम ने आरोप लगाया कि सचिव सुबह ही अपने चहेते किसानों को खाद बांट देते हैं और अन्य किसानों को अगले दिन आने के लिए कह देते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजितराम का कहना है कि समितियों पर मांग के अनुरूप खाद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें