फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा-बेटी घायल

Sat, 14 Nov 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों को साथ लेकर लखनऊ जा रही मसाैली के बड़ा गांव निवासी अनिल कुमार बाजपेई की पत्नी शिवानी बाजपेई (35) की सड़क हादसे में माैत हो गई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहीं शिवानी बाजपेई की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि उनके 14 वर्षीय बेटे कृष्णा और 12 वर्षीय बेटी आयुषी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रामनगर के महादेवा में स्थित अपने मायके से बच्चों को लेकर लखनऊ लाैट रही थीं। शिवानी के पति अनिल कुमार बाजपेई भी लखनऊ में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें