फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सांड़ से टकराकर घायल हुए रामसनेहीघाट क्षेत्र के सायपुर गांव निवासी किसान माता बदल (52) की सोमवार रात अस्पताल में मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीण में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार माता बदल बाइक से घर आ रहे थे। रामसनेहीघाट बस स्टेशन के पास अचानक सामने आए एक सांड़ से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घायल माता बदल को राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर सोमवार देर शाम उन्हें फिर से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान माता बदल की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे है। माता बदल ही अपने घर के एकमात्र कमाने वाले थे। परिवार में मातम पसरा है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें