फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से मृत लोगों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार की अनुग्रह राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह धनराशि मिलेगी। राज्य आपदा मोचक निधि से दी जाने वाली इस धनराशि के लिए मृतक के परिजन को संबंधित प्रपत्रों के साथ कोविड सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल में तीन दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगे कार्मिकों की कोविड से हुई मृत्यु की दशा में प्रति व्यक्ति तीस लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं कोविड की रोकथाम में लगे कार्मिकों को कोविड से मृत्यु की दशा में प्रति व्यक्ति 50 लाख की धनराशि दी गई है।
उन्होंने बताया कि कोविड से सामान्य मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए पांच सदस्यीय सेल के समक्ष प्रपत्र तीन दिसंबर तक प्रस्तुत करना होगा। इस सेल में प्रदीप चौधरी सहायक चकबंदी अधिकारी, सुधीर अवस्थी जिला सूचना प्रणाली अधिकारी, गौरव कंप्यूटर ऑपरेटर, खंड शिक्षाधिकारी बंकी, अशोक अवस्थी और शुभम वर्मा चकबंदी लेखपाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें