फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक बन फैसल ने विवाहिता को फंसाया: नोचता रहा जिस्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; हकीकत सुन पीड़िता हक्काबक्का

Sat, 06 Sep 2025 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में दीपक बनकर फैसल ने विवाहिता को जाल में फंसाया। इसके बाद उसका जिस्म नोचता रहा। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता को हकीकत पता चली तो वह हक्काबक्का रह गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां फैसल (19) ने सोशल मीडिया पर अपना नाम फर्जी दीपक रखकर आईडी बनाई। विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद महिला को उसका असली नाम फैसल पता चला। इसके बाद आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 30 वर्षीय महिला है। उसको दो बच्चे हैं। पति मुंबई में क्रेन चलाता है। करीब छह महीने पहले युवक ने दीपक बनकर महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। धीरे-धीरे घर आने-जाने लगा। महिला उसके बहकावे में आ गई। दोनों के बीच संबंध बने।

पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी फैसल को किया गिरफ्तार

कुछ समय बाद युवक ने अपना असली नाम फैसल बताया। महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध पर महिला के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घबराई महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें