फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बोगस फर्मों से दस करोड़ की टैक्स चोरी, केस दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। महाराष्ट्र के नासिक शहर के एक व्यापारी द्वारा जिले में तीन फर्जी फर्म पंजीकृत कर दस करोड़ की जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने बनीकोडर में फर्जी दस्तावेजों से तीनों फर्मों का पंजीयन कराया। फिर जमीनी तौर पर बिना किसी दुकान व प्रतिष्ठान के ही करीब 55 करोड़ का कारोबार दिखाकर 10 करोड़ से ज्यादा के टैक्स की चपत लगा दी। राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त की तहरीर पर शुक्रवार को रामसनेहीघाट कोतवाली में कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
अयोध्या संभाग की सहायक आयुक्त सुगंधा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बनीकोडर में सीएचसी के पास में स्वप्निल इंटरप्राइजेज नाम की फर्म संदिग्ध मिली थी। इसके मालिक महाराष्ट्र प्रांत के नासिक निवासी दिलीप बाघ हैं। जांच में फर्म का जमीनी तौर पर कहीं कोई नामोनिशान नहीं मिला। आसपास के लोगों ने संचालक की फोटो दिखाने पर पहचानने तक से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि पंजीकरण के लिए इस्तेमाल में लाया गया बिजली बिल भी फर्जी था। एक बिल बहराइच जिले के मोहम्मद आज़म के नाम पर था और दूसरे में महामुद्दीन हसन सिद्दीकी का नाम दर्ज था। दिलीप बाघ ने एड फैशन, राघव इंटरप्राइजेज और श्रीराम ट्रेडर्स नाम से तीन फर्म बनाईं थी। इन फर्मों के जरिए 16 करोड़ से ज्यादा की खरीद दिखाकर तीन करोड़ से ऊपर का इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया। यही नहीं, 39 करोड़ की बाहर बिक्री दिखाकर 7.5 करोड़ का आईटीसी भी पास ऑन कर दिया। जबकि हकीकत में इनमें से कोई फर्म अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन

कारोबारी ने सिस्टम का गलत इस्तेमाल करके करीब दस करोड़ की जीएसटी चोरी की। रामसनेही घाट कोतवाली के प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें