फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा में भी बदइंतजामी के बीच हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षा में नियम-कानून ताख पर रखे नजर आए। अव्यवस्थाओं के बीच कक्ष में परीक्षार्थियों को सटकर बैठना पड़ा जिससे परीक्षा की शुचिता पर भी सवालिया निशान लगते दिखे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं बैठने की अव्यवस्था को लेकर नाराज दिखे।
विज्ञापन

शहर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में इनदिनों स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर व बैक पेपर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को करीब 1800 परीक्षार्थी जनेस्मा पहुंचे। गेट पर सघन तलाशी के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा था लेकिन अंदर परीक्षा कक्ष का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था।
एक-एक सीट पर तीन व उससे अधिक परीक्षार्थियों को बैठाया गया तो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देर नहीं लगी। परीक्षार्थी एकदम सटकर बैठे थे जिससे उन्हें लिखने में भी परेशानी हो रही थी। इस दौरान कुछ छात्रों ने इसे लेकर शिकायत की लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली में अधिक भीड़ होने के कारण यह हाल था। इस पाली में पंजीकृत 1902 के सापेक्ष 1804 परीक्षार्थियों ने तो दूसरी पाली में उर्दू, गणित, कॉमर्स आदि विषय की परीक्षा में 257 के सापेक्ष 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस बाबत प्राचार्य सीताराम सिंह का कहना था कि कॉलेज की बिल्ंिडग टूट गई है, कमरों की संख्या कम है। इसी कारण टेंट लगवाया गया था लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण परीक्षार्थियों को कमरे में ही बैठाया गया। कमरे को सैनिटाइज करने के साथ परीक्षार्थियों के हाथ भी सैनिटाइज कराए गए और मास्क की पूरी व्यवस्था की गई थी।
एक नकलची पकड़ा गया
रामनगर पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की हिंदी की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र की टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि सुबह पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में एक छात्र को पकड़ा गया है जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें