फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की रखवाली के लिए सपाइयों ने मंडी में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ईवीएम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। यह पूरे दिन व रात नवीन मंडी में रुककर निगरानी कर रहे है। जिले की छह सीटों पर पांचवें चरण में मतदान हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को गोंडा मार्ग स्थित नवीन मंडी परिसर के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। लेकिन ईवीएम को लेकर सपा प्रत्याशियों को डर सता रहा हैं। इसलिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडी परिसर पहुंच वहां डेरा डाल दिए है।
विज्ञापन

चुनाव कोई भी हो लेकिन हमेशा ईवीएम चर्चा में रहती है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी विपक्षी नेता ईवीएम को लेकर आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में मतदान के बाद ईवीएम बदल जाने का डर सपा के नेताओं में साफ देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आदेश दिया है कि कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद बताया कि ईवीएम की निगरानी करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। यह 24 घंटे मंडी में सक्रिय होकर सभी छह विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें