फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह और मरीज मिले, 16 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के मरीज भले ही दिन ब दिन कम होते जा रहे हों लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट में जहां छह नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं उपचार के बाद 16 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर अब 141 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 1119 लोगों की कोरोना जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में ताकिनगर इंटौजा निंदूरा, लेन रामनगर, पीरपुर, बीबीपुर और शहर के दो इस तरह से छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उपचार के बाद 16 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 10 हजार 140 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि कोरोना के मरीज भले ही कम हो रहे हों लेकिन जिन लोगों ने कोरोना के टीके की एक भी खुराक नहीं ली है उनसे अपील की जाती है कि वह निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें